दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष के नेतृत्व में रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च ट्रैफिक चौक, कचहरी चौक एवं काली स्थान होते हुए विशनपुर तक निकाला गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने का संदेश दिया गया।
#cmsamrat
#begusarai