बक्सर नगर परिषद ने शहर के नियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल शुरू की है। नगर परिषद के सभागार में जीआईएस बेस मैप एवं संपत्ति सर्वेक्षण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। वही स्थाई सशक्त समिति एवं वार्ड पार्षदों के साथ बैठक भी की गई। इसकी जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने दी।