नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव फन्देडी़ में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस
ग्राम फन्देड़ी सादात में अंजुमन मासूमया के द्वारा इमाम हुसैन के पुत्र हज़रत अली अकबर का ताबूत निकाला गया और रात को अंजुमन अब्बासिया के द्वारा जनाबे क़ासिम की रोशन चौकी निकाली गई जो इमाम बारगाह ज़ेनब्या से शुरू होकर अब्बास चौक व मैंन बाजार होते हुवे नोहा खानी व अज़ादार मातम करते हुवे कर्बला पहुँच कर समाप्त हुवा नोहा खान ज़ुल्फोकार, चाँद आदि लोग मौजूद रहे।