नामकुम: सीएम ने दुर्गा सोरेन चौक पर दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
Namkum, Ranchi | May 21, 2026 दुर्गा सोरेन चौक स्थित दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल है