गाज़ियाबाद: बैंक का लोन चुकाने के लिए नौकर ने रची 7 लाख रुपए की लूट की कहानी, साहिबाबाद पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार
बैंक का लोन चुकाने के लिए दिल्ली के व्यवसायी के नौकर की ओर 7 लाख रुपए की लूट की झूठी कहानी का साहिबाबाद पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि बैंक का लोन चुकाने के लिए दिल्ली के व्यवसायी के नौकर ने 7 लाख रुपए लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी थी। इस मामले में नौकर के खिलाफ ही केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।