गाज़ियाबाद: लूट की फर्जी सूचना देने वाले एक अभियुक्त को साहिबाबाद पुलिस ने 80 फुटा रोड से किया गिरफ्तार
बीती 31 जनवरी को शेरू मलिक निवासी दिल्ली ने अपने नौकर गुलाब चंद्र के साथ दो बदमाशों द्वारा ₹700000 लूटने का मुकदमा थाना साहिबाबाद पर लिखवाया था, जिसके बाद पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देने वाले गुलाब चंद्र को गिरफ्तार किया है। गुलाबचंद के ऊपर 12 लाख रुपए का कर्ज था इसलिए उसने लूट की झूठी कहानी रची थी।