रामगंजमण्डी: तालियाबल्डी गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच पथराव और लट्ठ चले
रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र के तालियाबल्डी गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लट्ठ और पत्थर चलने लगे। घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन