दरभा: 3 राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, वन मंत्री ने कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री को दिया जीत का श्रेय
Darbha, Bastar | May 4, 2026 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम, पुंडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशियां आज सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजय उत्सव के रूप में मनायी गयी। भाजपा की प्रचंड विजय की खुशी में झूमते नाचते भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी और मिठाईयां बांटी, जोरदार आतिशबाजी की और एक दूसरे को गले मिल कर जीत की बधाईयां दी।