लखीसराय: लखीसराय में धूमधाम से होली मनाई गई, चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही
लखीसराय में होली का त्योहार पूरे उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हर प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे त्योहार के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।