मानिकपुर: पुलिस अभिरक्षा से ट्रक लेकर फरार चालक गिरफ्तार, चोरी गया गिट्टी लदा वाहन बरामद
चित्रकूट: रैपुरा थाना पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से चालानशुदा ट्रक लेकर फरार हुए चालक विनीत (45) को भैरम बाबा मोड़ से गिरफ्तार कर ट्रक बरामद किया। ट्रक 25 जून को चालान के बाद पुलिस अभिरक्षा में खड़ा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं जोड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।