बालोद: जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं, आवेदकों की मांगों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Balod, Balod | Apr 27, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष ने आज जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।