ओरमांझी: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी पर भोग लगाया गया
अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में बुधवार शाम करीब छह बजे खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के अवसर पर भोग लगाया गया। इस दौरान गणेश पूजन कर बजरंगबली और शिव परिवार का पूजन कर श्री श्याम प्रभु को भोग अर्पित किया। इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर भगवान के जयकारों के गूंज उठा।