ओरमांझी: अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सीपीआई प्रदेश कार्यालय में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई
अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सीपीआई प्रदेश कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब दो बजे शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वहां मौजूद सीपीआई नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जाना झारखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी।