ओरमांझी: मोरहाबादी में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के आवास पर स्वर्गीय डॉक्टर करमा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक की गई
मोरहाबादी स्थित पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के आवास में रविवार शाम करीब चार बजे स्वर्गीय डॉक्टर करमा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी खेल स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए लाभदायक होता है।