ओरमांझी: मोरहाबादी स्थित आवास से शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा के लिए रवाना, जनप्रतिनिधि देंगे श्रद्धांजलि
मोरहाबादी स्थित आवास से मंगलवार सुबह करीब दस बजे शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा के लिए निकल गया। झारखंड विधानसभा में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।