गंगरार: चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी जोशी ने आचार्य पुलक सागर महाराज से लिया आशीर्वाद
चित्तौड़गढ़ के सैंती स्थित मधुबन में सांसद सीपी जोशी ने जैन मुनि आचार्य 108 श्री पुलक सागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आचार्यश्री का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी विचार राष्ट्र सेवा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करती है।