मधेपुरा: जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अफवाहों से बचने की अपील की
मधेपुरा समाहरणाल स्थित सूचना भवन में शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया गया कि जिले में घरेलू उपयोग हेतु एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है