बहराइच: बहराइच में बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग की
बहराइच जिले में सप्ताह में 5 दिन ही कार्य लिए जाने के साथ दो दिन अवकाश की मांग को लेकर (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सरकारी और निजी बैंकों के कर्मचारी शामिल रहे। जिससे जिले में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। अनुमान है कि इस प्रदर्शन के कारण करोड रुपये के लेनदेन पर असर पडा।