आंवला: नोएडा में आंवला निवासी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम की मांग की
Aonla, Bareilly | Jun 24, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के एक 30 वर्षीय व्यक्ति की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला बुधवार को दोपहर दो बजे सामने आया है । परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान ग्राम रेवती निवासी भगवान दास (30) पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई है।