ग्वालियर गिर्द: बीमारी को मात देकर स्वस्थ हुआ रेस्क्यूड तेंदुआ, फिर से लेने लगा आहार
ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान से राहत भरी खबर सामने आई है। बीमार होने के कारण कई दिनों से भोजन नहीं कर रहा संरक्षित रेस्क्यूड तेंदुआ अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। नगर निगम द्वारा बुधवार रात 8:00 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, उपचार और विशेष देखभाल के बाद तेंदुए ने फिर से सामान्य रूप से आहार लेना शुरू कर दिया है।