धमतरी: कलेक्टर की पहल: 1500 छात्रों के लिए AI और डिजिटल तकनीक पर विशेष कार्यशाला
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले के महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक पर कार्यशालाएं आयोजित हुईं। करीब 1500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एआई के उपयोग व स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी ली। छात्र ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से अपने कौशल बढ़ा सकते हैं।