अम्बाला: सास के साथ ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में मुलाना पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Jan 30, 2024 काला आम निवासी नरेंद्र कुमार के खिलाफ उसकी सास ने ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुलाना पुलिस ने आरोपी दमाद को गिरफ्तार कर लिया है, और उसका नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया है। एसएचओ रामपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।