अम्बाला: सीएम के अंबाला आगमन के चलते सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बनाया गया सेफ हाउस, डॉग स्क्वॉड के साथ बम निरोधक दस्ते ने
Ambala, Ambala | Jan 30, 2024 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज अंबाला के सेक्टर 10 में भाजपा कार्यालय में पहुंच रहे हैं। इससे पहले अंबाला के सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक सेफ हाउस बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर सेफ हाउस की बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वॉड के साथ चप्पा चप्पा चेक किया है। वही इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की भी ड्यूटी लगाई गई है।