अम्बाला: नाबालिक लड़की से दुराचार के मामले में थाना बराड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, शहर के सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Jan 30, 2024 नाबालिक लड़की से दुराचार करने के मामले में थाना बराड़ा पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया है । पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने शहर के सिविल अस्पताल पहुंची है। थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लड़की की माता ने 2022 में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।