अम्बाला: भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग अंबाला की टीम ने पंजाबी मोहल्ले में रेड कर एक को दबोचा, दूसरा फरार
Ambala, Ambala | Jan 30, 2024 भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में अंबाला के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाबी मोहल्ले में रेड कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा गिरफ्तार आरोपी गाड़ी से कूद कर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी स्वास्थ्य विभाग का ही सफाई कर्मचारी है।