चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में बेड़च नदी पुलिया के पास मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आए 44 वर्षीय मजदूर मंगला पुत्र हुरजी महिड़ा की गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रतापगढ़ निवासी मंगला निर्माण कार्य करता था और 20 साल से चित्तौड़गढ़ में रह रहा था।