मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने दंपति के साथ की मारपीट, एसपी कार्यालय में की शिकायत
किशनी थाना क्षेत्र के नगला केवल निवासी राजू पुत्र लक्ष्मी नारायण ने अपनी पत्नी के साथ एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि मामूली कहासुनी होने पर दबंगों ने लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए दोनों घायलों ने एसपी कार्यालय पहुंच दबंगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।