लोहरदगा: लोहरदगा में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत, किसानों की खेती के लिए बनी संजीवनी।
लोहरदगा में शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 1 बजे तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। सुबह तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।