हिसुआ: सड़क निर्माण मशीन से टकराई बाइक, महिला की मौत, जमुई से लौटते समय माया बीघा के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
Hisua, Nawada | Sep 30, 2026 हिसुआ प्रखंड के डोमन बीघा गांव की एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला जमुई से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान माया बीघा के पास सड़क पर खड़ी सड़क निर्माण मशीन से बाइक टकरा गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।