पटेरा: पटेरा में स्मार्ट मीटर को लेकर नगर वासियों का विरोध, बिजली विभाग कार्यालय में दिया ज्ञापन
Patera, Damoh | May 12, 2026 पटेरा नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है,नगर वासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है जिसको लेकर नगर वासि परेशान हे,नगरवासी एकत्रित होकर बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर की जांच ओर बिजली बिलों में सुधार की मांग की।