मोतिहारी: मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के 6 मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के 6 मोबाइल के साथ एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राहुल कुमार पिता शंकर साह साकिन दरगहिया टोला थाना शाहपुर जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान पता बिजबानी घोड़ासहन को मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी नगर थाना पुलिस के द्वारा शुक्रवार की शाम 5.38 पर दी गई।