बासोदा: नए वर्ष पर बासौदा में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की आधा दर्जन से अधिक दुकानों और होटलों की जाँच
बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा में नए वर्ष को लेकर खाद्य विभाग की टीम नगर में संचालित होटल और रेस्टोरेंट की जांच करने के लिए पहुंची इस दौरान खाद्य विभाग के कर्मचारियों ने होटल और रेस्टोरेंट की जांच कर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बनाए जाने के निर्देश दिए हैं इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक होटल और दुकानों की जांच पड़ताल की है