किशनगंज: चरागाह भूमि पर डेढ़ दर्जन हरे पेड़ काटने का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज के कुंडी गांव की चरागाह भूमि और सड़क किनारे खेजड़ी समेत करीब डेढ़ दर्जन हरे पेड़ काटे जाने के मामले में ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। किसान महापंचायत के प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार रघुराज सिंह हाड़ा को ज्ञापन सौंपा।