बिंदकी: बिंदकी कस्बे के उमराव राइस मिल में रात में मिला एक बदमाश, पुलिस ने किया हवाले, शुरू हुई जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के सीपीएस के समीप उमराव राइस मिल में टीन शेड के ऊपर मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात करीब 2:00 बजे एक बदमाश देखा गया तो हड़कंप मच गया। मजदूरों ने मिलकर बदमाश को पकड़ लिया। राइस मिल मालिक भूपेंद्र उमराव ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस बदमाश को कोतवाली ले गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।