जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने विभिन्न वार्डों में जारी विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
नगर निगम कार्यालय के एमआईसी सभा कक्ष में इंजीनियर विमल सिंह गोयल के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्डों में संचालित निर्माण कार्यों की महापौर संजय पांडे ने विस्तृत समीक्षा की। बैठक में महापौर संजय पांडे ने वार्डो में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, कार्य प्रारंभ की स्थिति तथा निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।