खरगोन: जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर भव्या मित्तल अचानक 108 एंबुलेंस का निरीक्षण करने जा पहुँचीं। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस की पोल खुल गई—कलेक्टर द्वारा दिए गए कंबल गायब मिले और जीवन रक्षक मशीनें धूल खाती बंद पाई गईं। मरीजों की जान के साथ इस खिलवाड़ को देख कलेक्टर का पारा चढ़ गया।