सावर: कादेड़ा में मिठाईयों में मिलावट की शंका पर टीम ने किया औचक निरीक्षण, 4 दुकानों से सैम्पल लिए
Sawar, Ajmer | Oct 28, 2024 शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को दोपहर 1बजे कादेड़ा कस्बे में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया तथा कुल चार दुकानों पर मलाई बर्फी,मावा पेड़े व मावा मिठाई के कुल चार सैम्पल लेकर लेबोरेटरी में जांच के लिए भिजवाए है। कार्यवाई के दौरान दुकान मालिक को साफ सफाई रखने सहित अन्य निर्देश दिए गए है।