नौगावां सादात: नौगांवा के गांव प्रथीपुर में सपा के कार्यकर्ताओं ने किया जन पंचायत का आयोजन
बुधवार रात करीब 9:00 बजे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव प्रथीपुर में पहुंच गए, इस दौरान उन्होंने जन पंचायत का आयोजन किया। जन पंचायत में बोलते हुए जिताम्बर सिंह यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोगों के हित में काम किए हैं और आगे भी करती रहेगे, आज के समय में भाजपा सरकार ने लोगों को बर्बाद कर कर रख दिया है।