नौगावां सादात: हरिद्वार से कावड़ लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते शिव भक्तों का नौगांवा तहसील क्षेत्र में भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
नौगांवा के मोहल्ला अलीनगर अमरोहा नूरपुर रोड पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार से जल लेकर नौगांवा सादात नगर के रास्ते से गुजरते हुए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित करते हुए जोरदार भव्य स्वागत किया।