केराकत: कोतवाली परिसर केराकत में हल्द्वानी में हुई हिंसा व बरेली में हंगामे के बाद सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई बैठक
केराकत कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान बैठक में आये हुए क्षेत्र के सभी लोगों को उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद यूपी में हुए हंगामे के मद्देनजर यूपी पुलिस ने जानकारी दी है। वहीं, लोगों को झूठी अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।