परसिया: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, शहर में नहीं हुई सफाई, तीन साल से रुका ईपीएफ मांगा
।नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार सुबह आठ बजे से काम बंद हडताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने तीन साल से जमा नहीं हो रहे ईपीएफ को तत्काल जमा करने की मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों ने खुद ही काम बंद हडताल की है। नगर पालिका अन्य मांगों पर दो सालों से लगातार कर्मचारियों को आश्वासन दे रही है और वादा पूरा नहीं कर रही है।