राजगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राजगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब राजगढ़ जिले के सलेपुर, खेजड़ा महाराजा, मलावर सहित अन्य गांव में विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर नल जल योजना के अंतर्गत दूषित जल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं टोंटियां लगाने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।