अटरू: क़वाई में पैदल घर लौट रहे युवक की वाहन की टक्कर से हुई मौत
Atru, Baran | Jul 23, 2026 कवाई कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कवाई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही