फिरोज़ाबाद: विशेष अदालत ने हत्या के मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, ₹2-2 लाख का जुर्माना भी लगाया
ऑपरेशन कांविक्शन के तहत फ़िरोज़ाबाद की विशेष अदालत 2017 में हुयी हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी सतेंद्र पुत्र अंगद सिंह और गुड्डी देवी पत्नी सूरजपाल को दोषी मानते हुये आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपियों को ₹2-2 लाख का जुर्माना भी लगाया है। वर्ष 2017 में आरोपियों ने थाना पचौखरा क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।