अनूपगढ़: विभिन्न हिंदू संगठनों ने गाँव 3MLK(C) में प्रार्थना सभा पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
घडसाना मंडी के गांव 3एमएलके (सी) में मंगलवार को धर्म विशेष समुदाय के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाना है। प्रशासन के द्वारा प्रार्थना सभा को दी गई स्वीकृति को रद्द करवाने की मांग को लेकर आज सोमवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। विभिन्न संगठनों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रार्थना सभा पर रोक लगाने की मांग की है।