लातेहार: पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
लातेहार: पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जिला मुख्यालय से सटे जलता स्थित परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।