सिकंदरपुर: करमौता गांव में कंपोजिट विद्यालय के समीप ट्रांसफार्मर पर गिरा विशालकाय बरगद का पेड़, बड़ा खतरा टला
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के करमौता गांव में कंपोजिट विद्यालय के समीप एक विशालकाय बरगद के पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वह तो गनीमत रहा कि कोई बहुत बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर तत्काल विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई।