चांपा: बंधवा तालाब के पास मिली व्यक्ति की लाश, पोस्टमार्टम किया गया, चांपा पुलिस कर रही है जांच
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के बंधवा तालाब के पास में व्यक्ति की लाश मिली थी. मृतक व्यक्ति का पहचान सुपेला भिलाई निवासी जय कुमार देवांगन की रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि चांपा के बंधवा तालाब के पास व्यक्ति की लाश पड़ी है।