रीवा: एक निजी होटल के कमरे में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने होटल परिसर में ही पति की जमकर धुनाई कर दी और उसे पकड़कर थाने ले गई। वहीं, कमरे में मौजूद दूसरी युवती का दावा है कि युवक ने खुद को कुंवारा बताकर मंदिर में उसकी मांग भरी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।