चाईबासा : झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, चाईबासा द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 23 मई 2026 (शनिवार) को स्थानीय सरकारी आईटीआई परिसर, चाईबासा में एक दिवसीय “दत्तोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला आयोजित होगा जिसको लेकर मंगलवार को 2 बजे अधिसूचना जारी किया गया है।